● वायरल वीडियो के आधार पर सभी की पहचान करते हुए 16 अवयस्क बालक सहित कुल 26 युवाओं को पकड़ा गया
● शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान, चलते चारपहिया वाहन, बाइक में खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए वीडियो हुआ था वायरल
● वायरल वीडियो में दिख रहे 16 अवयस्क बालकों, को उनके परिजनों के माध्यम से दी गई कड़ी फटकार
● खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे वीडियो में स्कूल के छात्र एवं ड्रॉप आउट छात्र भी है शामिल
● पकड़े गए सभी अनावेदकों से 02 चारपहिया वाहन एवं 02 बाईक किया गया जप्त
● वायरल वीडियो में दिख रहे, अन्य वाहनों के संबंध में की जा रही है पहचान कार्यवाही
● वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन की धाराओं में कुल 04 अपराधिक प्रकरण किया गया है दर्ज तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी की गई है कार्रवाई
दिनांक 31.01.2026 को वायरल वीडियो एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पता चला कि ग्राम कटगी स्थित स्कूल के कुछ छात्रों के सांथ कई अन्य युवाओं द्वारा शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान सड़क मार्ग में यातायात नियमों का उल्लंघन कर, खतरनाक तरीके से चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहनों से स्टंट किया* जा रहा था, जिससे आने जाने वाले लोगों को भी तकलीफ हो रही थी तथा आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी।
इस दौरान खतरनाक स्टंट करते हुए वाहनों में कई अवयस्क छात्र तथा स्कूल के ड्रॉप आउट छात्र भी शामिल थे। कि सूचना पर *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा वायरल वीडियो में खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे अनावेदकों पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कसडोल को आवश्यक निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.02.2026 को उक्त वायरल वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न्यूज़ के आधार पर पहचान करते हुए कुल 26 लोगों को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर इन सभी के द्वारा चारपहिया वाहन एवं मोटरसाइकिल आदि में खतरनाक स्टंट करना स्वीकार किया गया।
पकड़े गए लोगों में 16 अवयस्क बालक भी शामिल है, जिनके परिजनों को थाना कसडोल बुलाकर, उनके माध्यम से इन अवयस्क सभी बालकों को कड़ी फटकार लगाया गया एवं भविष्य में कभी भी ऐसा नहीं करने की उनके परिजनों द्वारा चेतावनी भी दिया गया। पकड़े गए अन्य 10 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170,126,135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई किया गया है तथा प्रकरण में 02 चारपहिया वाहन एवं 02 बाइक जप्त किया गया है।
प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन करने की धाराओं के तहत कुल 04 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कारवाई किया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य वाहनों के संबंध में भी पहचान करवाई की जा रही है।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की युवा वर्गों से खास अपील- ऐसे किसी भी अंवैधानिक कृत्यों या खतरनाक स्टंट आदि में ना पड़े। ऐसा कोई भी कृत्य आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यह आपके परिजनों के लिए पीडादायक साबित तो, हो ही सकता है, साथ ही आपके उज्जवल भविष्य के लिए भी रुकावट पैदा कर सकता है। साथ ही बच्चों के परिजन अपने बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करें, उन्हें अच्छे बुरे के बारे में जानकारी दें, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो एवं वह सभी समाज में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर सकें।
अनावेदकों के नाम
1. भावेश देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
2. प्रहलाद कैवर्त उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
3. भार्गव देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
4. पुरण चंद कैवर्त उम्र 18 साल ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी
5. कमलेश जायसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमोदी चौकी गिरौदपुरी
6. निशांत देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
7. पियूष देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
8. साहिल साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी
9. फिरु यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
10. होमेश देवांगन देवांगन उम्र 19 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल
Related Articles

नगर निगम जगदलपुर ने टैक्स दरों में नहीं की बढ़ोतरी, री-असेसमेंट के कारण बढ़ी राशि
Feb 3, 2026
पश्चिम मंडल नगर अध्यक्ष प्रकाश झा के मार्गदर्शन में आगामी कार्य योजनाओं को लेकर भाजपा पश्चिम नगर मंडल की अहम बैठक
Feb 3, 2026
