लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोरोबीजा में जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कानून, सामाजिक सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी तथा यातायात नियमों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी अपराध या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देना जरूरी है, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की—”कदम बढ़ाओ उजाले की ओर, नशा है अंधेरे की ओर! शराब बनाना बंद करो!” चौपाल में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के कई गांवों में महिलाएं स्वयं महिला समितियां गठित कर पुलिस के सहयोग से नशामुक्ति में सक्रिय हैं।
लगातार आयोजित जन चौपालों से शराबबंदी की जागरूकता बढ़ी है।कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भागीदारी रही। सभी ने इस प्रयास की सराहना की और आगे सहयोग का भरोसा जताया।
महिला संरक्षक –कमला सिदार,राधा सिदार,धात्री,दिलकुमारी पैकरा,दुर्गावती सिदार,धनमति पैकरा, परमिला चौहान,और गांव के समस्त महिलाओं उपस्थित रहे
Related Articles

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी, सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन
Feb 4, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
