Skip to content

मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और पीतल की मूर्तियां उड़ा ले गया चोर

जगदलपुर। बीती रात बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में एक चोर ने सेंध लगा दी जिसमें चोर ने मंदिर के अंदर माता काली के विग्रह से स्वर्ण हार और माता दंतेश्वरी के विग्रह से रजत हार में जड़ित लॉकेट को चोरी कर लिया है । सारी चोरी के घटना मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गई।

मंदिर के पुजारी उदय पाणिग्राही सुबह जब मंदिर खोलने पहुंचे तो उन्हें दरवाजा टूटा हुआ मिला जिसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम माता मंदिर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बस्तर में पूजा का मुख्य केंद्र और आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की घटना से नगरवासियों में रोष देखने को मिला।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार मंदिर से राजपरिवार द्वारा वर्ष 2024 में अपनी कुलदेवी माता काली को समर्पित किया गया स्वर्ण हार जिसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख बताई जा रही है , तथा माता दंतेश्वरी का चांदी के हार जिसमें स्वर्ण लॉकेट लगा हुआ था और देवी देवताओं की 3 पीतल की मूर्तियां चोरी ने चोरी कर ली है।