Skip to content

डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में एक दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण संपन्न

घरघोड़ा। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, घरघोड़ा में करियर कॉलेज रायगढ़ द्वारा एक दिवसीय सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एसएल साहू के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों से अवगत कराना था।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों से श्यामलाल श्रीवास, श्रीमती मनोरमा वैष्णव, सुश्री एरिका लकड़ा, सुमित लकड़ा द्वारा सीपीआर की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि समय पर दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के छात्र लक्ष्मी प्रिया सिदार बी एस सी (तृतीय सेमेस्टर) तथा किशोर सूर्यवंशी(बी ए अंतिम)के द्वारा प्रशिक्षण पश्चात प्रयोगात्मक रूप से छात्रों के सम्मुख कृत्रिम मानव शरीर पर प्रयोग कर दिखाया।



महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापकगण,स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।