शासकीय दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को जनभागीदारी समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जनभागीदारी समिति की बैठक मे सदस्य आलोक अवस्थी ,सफीरा साहू,अनिल शर्मा,करमजीत कौर,गणेश नागवंशी ,गीता नाग,अपर कलेक्टर सी पी बधेल, प्राचार्य डां रंजना नाथ,महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।
आज के जनभागीदारी समिति के महत्वपूर्ण बैठक में महाविद्यालय के कई विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के पश्चात सभी विषयों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
जनभागीदारी समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा महाविद्यालय के विकास के लिए हम सभी मिलकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। हमारे बस्तर के युवाओं में बहुत प्रतिभा है । महाविद्यालय के विकास के लिए प्रस्ताव दे उसपर हम हमारे सरकार से चर्चा कर उसे पूरा करने का कार्य करेंगे।


Related Articles

बजट 2026 बस्तर के मूलभूत हितों के खिलाफ — आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति को किया खारिज
Feb 4, 2026
ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
