जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बस्तर जिला के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल तिरंगा यात्रा बाईक रैली निकाला जाएगा। यह विशाल तिरंगा यात्रा बाईक रैली 26 जनवरी 2026 को दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर से सुबह 11 बजे शुरू होगी।
बजरंग दल के जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने सभी देशप्रेमियों को इस विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने अपील किया है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है।
तिरंगा यात्रा बाईक रैली में शामिल होने के लिए सभी देशप्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। बाईक रैली में शामिल होने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे समय पर पहुंचकर अपना योगदान दें और इस विशाल तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
