रायगढ़। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम बुलाकी में डायमंड युवा शारदा समिति के तत्वावधान में शारदा पूजन समारोह एवं डांस प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन 26 जनवरी, सोमवार को किया जाएगा।
आयोजन के अंतर्गत शाम के समय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि रात्रि 8 बजे से डांस प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश भर के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे ग्रामीण अंचल में उत्सव का माहौल बनेगा।
डांस प्रतियोगिता में सामूहिक, युगल एवं एकल वर्ग शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है—
सामूहिक: ₹250, युगल: ₹200 एवं एकल: ₹100।
विजेताओं को आयोजक समिति एवं सहयोगकर्ताओं की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
डायमंड युवा शारदा समिति के अध्यक्ष श्री सोहन सिदार, उपाध्यक्ष श्री भोलादास महंत एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों व ग्रामवासियों ने प्रदेश के सभी कलाकारों, युवाओं और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
