Skip to content

कुरुंभांठा में श्री शनिदेव जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन, क्षेत्र भर के श्रद्धालु होंगे शामिल

खरसिया। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के कुरुंभांठा में श्री शनिदेव जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक होगा, जिसमें क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रहने की संभावना है।
आयोजन के अंतर्गत श्री शनिदेव, नवग्रह पूजन, मनोकामना अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं तेलाभिषेक का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान 18 जनवरी 2026 (शनिवार) से प्रारंभ होकर 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) तक चलेगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम

18 जनवरी 2026 (शनिवार) – शनि अमावस्या, अखंड ज्योति प्रज्वलन

19 जनवरी 2026 (सोमवार) – विशेष पूजन, तेलाभिषेक

20 जनवरी 2026 (मंगलवार) – पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण

जो श्रद्धालु तेलाभिषेक अथवा अखंड ज्योति प्रज्वलित कराना चाहते हैं, वे शनि मंदिर परिसर में संपर्क कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
पूजन-अर्चन पंडित राजू शर्मा एवं बबलू शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासी कुरुंभांठा एवं आयोजन समिति जुटी हुई है।आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पहुंचकर श्री शनिदेव जन्म महोत्सव में शामिल हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।