Skip to content

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं एवं नवमी, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों के द्वारा  गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए गए पलों को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कुछ रोचक और मनोरंजक गेम के द्वारा विजेताओं को गिफ्ट देकर उनका उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य  डॉ पूर्णिमा सरोज जी ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा एवं जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में स्मृति-चिह्न भेंट कर 12वी के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी