Skip to content

अंडर-15 एवं 19 महिला क्रिकेटरो का ट्रायल 24 जनवरी को लालबाग क्रिकेट मैदान मे

केदार ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ क्रिकेट संघ द्वारा महिला अंडर-15 एवं 19 क्रिकेटरो का ट्रायल लिया जा रहा है। बस्तर जिला क्रिकेट संघ द्वारा शनिवार दिनांक 24 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे लालबाग क्रिकेट मैदान में ट्रायल लिया जायेंगा।

अंडर-15 में वही खिलाडी भाग ले सकते है जिनका जन्म 01.09.2011 से 31.08.2014 के मध्य होना चाहिये। अंडर-19 का कट ऑफ दिनांक 01.09.2007 होगा इच्छुक खिलाडी अपना पंजीयन करणदीप एवं टोनी बारला से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है या जिला क्रिकेट संघ से भी संपर्क कर सकते है।

चयनित खिलाडी बुधवार दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से कांकेर नवागांव क्रिकेट ग्राउण्ड में जाकर ट्रायल देंगें।