Skip to content

10 वर्षीय मोक्ष दुबे ने ब्रेनिस अबेकस मेगा प्रतियोगिता एंड लाइफ़ स्कील में लगातार दूसरी बार चैम्पियन ट्रॉफी जीत कर रायगढ़ जिला का बढ़ाया मान।

10 वर्षीय मोक्ष दुबे ने ब्रेनिस अबेकस मेगा प्रतियोगिता एंड लाइफ़ स्कील में लगातार दूसरी बार चैम्पियन ट्रॉफी जीत कर रायगढ़ जिला का बढ़ाया मान।
प्रतिभा और लगन की कोई उम्र नहीं होती यह साबित कर दिखाया है छाल (नवापारा) के नन्हे बालक मोक्ष दुबे ने।रविवार 07/06/2026 को रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अबेकस एवं मेंटल गणितीय प्रतियोगिता में मोक्ष दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजुवल कॉम्पीटीशन लेवल 4 जूनियर ग्रुप में चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम किया है।
बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, एकाग्रता,स्मरण शक्ति ,त्वरित निर्णय क्षमता और गणितीय कौशल का परीक्षण विभिन्न चरणों में किया गया। कड़े मुकाबले के बीच मोक्ष दुबे ने अपनी असाधारण गति,सटीकता और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए 10 मिनट 200 पश्न को हल कर के सर्वोच्च अंक प्राप्त कर चैम्पियन का स्थान प्राप्त किया।मोक्ष दुबे छाल(नवापारा बोजिया) निवासी प्रमोद कुमार दुबे का सुपुत्र है।जो वर्तमान में आधारशीला सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा जिला बलौदा बाजार में कक्षा चौथी का विद्यार्थी है।

इतनी कम उम्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सत्र 2025 और सत्र 2026 में सफलता हासिल की गई यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरा छाल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। अबेकस शिक्षा पद्धति बच्चों के बौद्धिक विकास का एक प्रभावी माध्यम मानी जाती है। इसके माध्यम से बच्चों में मानसिक गणना,स्मरण शक्ति, एकाग्रता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है।विशेष रूप से विजुअल प्रतियोगिता को मन में अबेकस की कल्पना कर जटिल गणितीय प्रश्नों का अत्यन्त कम समय में समाधान करना होता है। ​मोक्ष की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक श्री लालजीत राठिया जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 10 वर्ष की आयु में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनना मोक्ष की प्रतिभा, मेहनत और अभिभावकों के मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने, उन्हें अबेकस, विज्ञान, खेल एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनका निरंतर मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया।

​उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनती है। मोक्ष की इस उपलब्धि पर आधारशीला सिनियर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा के प्राचार्य श्री एंटो थॉमस, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता ने क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी नई प्रेरणा दी है और यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती है।
मोक्ष ने अपने शिक्षक श्री राजहोता सर के उत्तम प्रशिक्षण और माता – पिता के मार्गदर्शन को सफलता का कारण बताया।