जांच में यह बात सामने आई कि बजरंग राइस मिल और धनेश राइस मिल में 79625 बोरी धन जमा की गई थी। प्रशासन का कहना है कि सत्यापन के दौरान मौके पर दोनों राइस मिल में कुल मिलाकर 68252 बोरिया मिली हैं।
कोरबा जिला प्रशासन द्वारा धान के भौतिक सत्यापन में अनियमितताएं पाए जाने पर उरगा स्थित दो प्रमुख राइस मिलों, बजरंग राइस मिल और धनेश राइस मिल, को सील कर दिया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर तहसीलदार कोरबा, अतिरिक्त तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और हल्का पटवारी की एक संयुक्त टीम ने इन मिलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों मिलों में कुल 11,373 बोरी धान कम पाया गया, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।
जांच में यह बात सामने आई कि बजरंग राइस मिल और धनेश राइस मिल में 79625 बोरी धन जमा की गई थी। प्रशासन का कहना है कि सत्यापन के दौरान मौके पर दोनों राइस मिल में कुल मिलाकर 68252 बोरिया मिली हैं। जो 11373 कम है। इसीलिए प्रशासन के द्वारा संबंधित राइस मिल को सील करने की कार्रवाई की गई है।


