साल्हे पोस्ट ऑफिस में कार्यरत वरुण ठाकुर (निवासी ग्राम गैंजी) उपभोक्ताओं से जमा की गई राशि लेकर ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान निर्मला स्कूल के पास एक सड़क ब्रेकर पर उनकी बाइक झटके से उछली और पैसों से भरा बैग सड़क पर गिर गया।
समाज में आज भी मानवता और ईमानदारी जिंदा है, इसका जीता-जागता उदाहरण बालोद जिले के राजहरा में देखने को मिला। यहां एक डॉक्टर को सड़क पर रुपयों से भरा बैग मिला, जिसे उन्होंने अपनी नैतिकता का परिचय देते हुए सुरक्षित थाने पहुंचाया और अंततः वह राशि उसके असली हकदार तक पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, साल्हे पोस्ट ऑफिस में कार्यरत वरुण ठाकुर (निवासी ग्राम गैंजी) उपभोक्ताओं से जमा की गई राशि लेकर ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान निर्मला स्कूल के पास एक सड़क ब्रेकर पर उनकी बाइक झटके से उछली और पैसों से भरा बैग सड़क पर गिर गया। वरुण को इस बात का अहसास तब हुआ जब वह काफी दूर निकल चुके थे।


