Skip to content

21स्थानों में मेगा योग शिविर हेतु 13 समाजों में आयोजन समिति का गठन

जगदलपुर। पतंजलि योग द्वारा आयोजित 21अप्रैल से जगदलपुर शहर के विभिन्न 21 स्थानों पर 21 दिवसीय इंट्रेगग्रेटेड मेगा योग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी 21स्थानों पर आयोजन समिति का गठन किया जा रहा है इसी तारतम्य मेगा योग शिविर हेतु 13 समाजों में आयोजन समिति का गठन नगर के विभिन्न समाजों के सामाजिक सदस्यों द्वारा स्थानीय आयोजन समिति का गठन किया गया।
विभिन्न समाजों व संघटनों के साथ बैठकों का सफल आयोजन एवं योग शिविर हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

इन बैठकों में स्थानीय निवासियों के साथ गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श के पश्चात, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति हेतु पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं, ताकि आगामी जन-कल्याणकारी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित हो सके।

सभी ने अपने समाज सहित मुहल्ले वासियों को घर घर जाकर आमंत्रित करने का संकल्प लिया ।इस मेगा योग शिविर को लेकर ख़ासा उत्साह नगर वासियों में देखा जा रहा है। विगत २ दिनों में ४ समाजों के साथ मिलकर योग शिविर आयोजन समिति का गठन हुआ,जिसमें पूज्य सिंधु समाज भवन में सर्वसम्मिति से मनीष मूलचंदानी  को अध्यक्ष,सुनील दंडवानी व श्रीमती पुष्पा मनवानी उपाध्यक्ष, मयंक नत्थानी को सचिव,शिविर संपर्क प्रमुख दुला लछवानी,प्रचार प्रसार प्रभारी हरेश नागवानी , स्वागत समिति प्रभारी बंटी हेमनानी विजय बसंतवानी कार्यकारिणी सदस्य अनिल हसानी, बृजलाल नागवानी, सुनील नानकानी, सन्नी बजाज, यश मैथानी, निखिल जयसिंघानी,बसंत मेघानी,दीपक वासवानी,सुरेश वालेछा, गुलशन माधवानी को जवाबदारी दी गई।

साथ ही दूसरी कड़ी में देवांगन समाज भवन जगदलपुर में पतंजलि मेगा योग शिविर आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र देवांगन,उपाध्यक्ष अजय देवांगन,सचिव चंद्रकांत देवांगन, प्रचार प्रसार प्रभारी हरिश्चंद्र देवांगन,संपर्क प्रमुख पुखराज ठाकुर,कार्यकारिणी सदस्य अयोध्या प्रसाद,जितेंद्र देवांगन,दीपक देवांगन,डॉ धर्मेंद्र देवांगन को मनोनीत किया गया।

तिसरी कड़ी में पतंजलि पार्क-श्वेता कॉलोनी, में आयोजन समिति बैठक आयोजित की गई जिसमे अर्शिया स्काई कॉलोनी, बालाजी नगर कॉलोनी, ग्रीन सिटी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड के लोगो को जोड़ने का संकल्प लिया गया।इस वर्ष पतंजलि पार्क, श्वेता कॉलोनी में एक भव्य योग शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

जिसमे संरक्षिका श्रीमती गीता विश्वास,संरक्षक श्री प्रदीप सिंह,
अध्यक्ष डी.एल. सेठिया,उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती साहू,सचिव संतोष जैन सह-सचिव मुकेश सिन्हा,शिविर संयोजिका विद्यावती सिंह,संपर्क प्रमुख डॉ. जितेंद्र,आमंत्रण एवं मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता और कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शोभा उपाध्याय, गुणवंती अंजलि मिश्रा को बनाया गया।

सभी आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने समाज सहित मुहल्ले वासियों को घर घर जाकर आमंत्रित करने का संकल्प लिया।
इस मेगा योग शिविर को लेकर ख़ासा उत्साह नगर वासियों में देखा जा रहा है।