Skip to content

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय परिषद बैठक हरियाणा में सम्पन

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हरियाणा प्रांत के समालखा (पानीपत) स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में त्रिदिवसीय बैठक सम्पन्न।

जगदलपुर। अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से मध्यक्षेत्र की सह संयोजिका झरना बांगर सिंह ने बताया कि दिनांक 3 अप्रैल 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस त्रिदिवसीय बैठक का परिवेश सेवा, साधना और संगठनात्मक समर्पण के भाव से ओतप्रोत रहा। जिसने ज्ञान, चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। विभिन्न प्रांतों से पधारे प्रतिनिधियों के आत्मीय स्वागत के साथ संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं भावी दिशा पर विचार-विमर्श हुआ।

विधिक परिप्रेक्ष्य, सामाजिक उत्तरदायित्व, संगठन विस्तार एवं न्यायिक प्रणाली से संबंधित समसामयिक विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। विभिन्न प्रांतों के वक्ताओं ने अपने ओजस्वी उद्बोधनों में अधिवक्ताओं की भूमिका को केवल न्यायालय तक सीमित न रखते हुए, समाज के प्रति उत्तरदायी और राष्ट्रहित में सक्रिय रहने का संदेश दिया।
झरना बांगर सिंह अपने संबोधन में कहा कि यह राष्ट्रीय परिषद बैठक केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर, आत्ममंथन, नवचिंतन और संगठनात्मक सुदृढ़ता का एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई।

अधिवक्ता परिषद न केवल विधिक क्षेत्र में, अपितु सामाजिक जागरूकता एवं सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है
यह आयोजन अधिवक्ताओं के भीतर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करते हुए, भविष्य के लिए नवीन ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की।
हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर की बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के झरना बांगर सिंह, धर्मेश श्रीवास्तव, शिखर शर्मा, सागर सोनी, समीर त्रिपाठी, मुक्ता त्रिपाठी ने प्रतिनिधित्व किया।