साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का दूसरा भाग ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ आखिरकार दस्तक देने वाला है। मंगलवार की सुबह सुपरस्टार रणवीर सिंह ने फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
पोस्टर में जलते हुए लाल बैकग्राउंड के बीच काले ट्रेंच कोट और खुले बालों में रणवीर, अपने ‘बीस्ट मोड’ में नजर आ रहे हैं। उनकी तीव्र नजर और हाव-भाव साफ बता रहे हैं कि इस बार उनका किरदार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और बेरहम होगा।
फिल्म का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। यह 1 मिनट 48 सेकंड का इंटेंस एक्शन पैक्ड वीडियो है, जिसे सिर्फ 18+ के लिए सर्टिफाइड किया गया है।
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के साथ टकराएगी, जिसमें यश की ‘टॉक्सिक’ और आदिवी शेष- मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ शामिल हैं। अब देखना ये है कि रणवीर की वापसी किसे मात देती है!
Related Articles

मलाइका अरोड़ा ने 3 साल के लिए किराए पर दिया अपार्टमेंट, करोड़ों में है टोटल रेंट
Apr 1, 2026
Dhurandhar 2 BO Day 13: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन फिर किया खतरनाक कलेक्शन, ‘पुष्पा 2’ को दी पटखनी, बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड
Apr 1, 2026
