Skip to content

गरियाबंद के दुतकैया गांव में साम्प्रदायिक हिंसा, पुलिस ने गांव को किया छावनी में तब्दील

गरियाबंद। राजिम थाना क्षेत्र के दुतकैया गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया। हिंसक झड़पों में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के करीब एक दर्जन मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने घायल ग्रामीणों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच पत्थरबाजी
घटना के दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें करीब 5 पुलिसकर्मी और आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुए, जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

हिंसा का कारण और इतिहास
जानकारी के अनुसार यह विवाद लगभग एक साल पुराना है। दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ की थी और उनकी गिरफ्तारी हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद ये युवक गांव के बाहर कई लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट कर रहे थे। शनिवार और रविवार को भी उन्होंने बेरहमी से मारपीट की, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके घरों पर धावा बोल दिया।

स्थिति नियंत्रण में
मौके पर रायपुर रेंज के आईजी और संभागीय कमिश्नर भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए। फिलहाल पुलिस ने हिंसा में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पूरी रात पहरेदारी की गई। ग्रामीण अब भी पुलिस छावनी के तहत हैं।