रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच में इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। टीम ने कीवियों को 7 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने 209 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 बॉल पर नाबाद 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि ईशान किशन ने 32 बॉल पर 76 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। एंट्री गेट शाम 4 बजे से खुल गए थे। रायपुर में कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।
इनमें अटल एक्सप्रेस हाईवे, तेलीबांधा चौक, व्हीआईपी रोड की सडक़ें शामिल हैं। ओडिशा के राजेंद्र देव ने कहा कि हम टीम इंडिया को चीयर करने आए थे। हम हार्दिक की बैटिंग और अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के देखना चाहते हैं। वहीं मैच देखने अपने परिजनों के साथ बच्चे भी पहुंचे। बच्चों ने कहा कि हार्दिक पांडया से मिलने की चाहत है।
इसके अलावा मैच देखने के लिए दूसरे शहरों से आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक रूट जारी किए गए हैं, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें। नया रायपुर इलाके में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मीडियम और भारी गाडिय़ों की एंट्री बैन है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार कुछ बदलाव भी किए थे। पहली इनिंग के बाद एंट्री नहीं मिली। सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी गई।
Related Articles

‘अगला धोनी नहीं…’, गौतम गंभीर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, शशि थरूर ने सुनाया संजू सैमसन से जुड़ा किस्सा
Mar 20, 2026
PSL खेलने पर संकट! बांग्लादेश बोर्ड का बड़ा फैसला, अब सरकार तय करेगी खिलाड़ियों का भविष्य
Mar 20, 2026
