जगदलपुर/बस्तर। थाना कोडेनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलवा पटेल पारा में आयोजित दियारी मेला के दौरान पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए खूड-खूडी नामक जुआ खेलाते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 20 जनवरी 2026 को की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेला स्थल पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशलूर श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना कोडेनार से विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई।
घेराबंदी कर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी
01. अनिल नाग (36 वर्ष), निवासी बड़े पाराकोट, थाना परपा, जिला बस्तर
02. मनेर कश्यप (42 वर्ष), निवासी डोंगरी गुड़ा, थाना परपा, जिला बस्तर
को जुआ खेलाते हुए पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे व फड़ से कुल ₹3600 नगद, एक टूकना, 6 प्लास्टिक गोटा, चिन्हयुक्त प्लास्टिक पर्दा (हुकुम, चिड़ी, पान, ईंटा, झंडा, मुंडा), प्लास्टिक चटाई एवं प्लास्टिक झिल्ली बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोडेनार में अपराध क्रमांक 03/2026, धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस सफल कार्रवाई में सउनि पन्नालाल कुंजाम, प्रधान आरक्षक संजीव मिंज, आरक्षक मुरली कश्यप एवं बस्तर फाइटर डिगंबर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Related Articles

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में नये भारत,समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
Jun 14, 2026
महापौर के फैसले से चरमराई पेयजल व्यवस्था,बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें राहगीर भी परेशान- राजेश चौधरी …
Jun 14, 2026
