लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मटनार में दियारी त्योहार के पावन अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक श्री गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन व एकता को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया। रस्साकस्सी प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप द्वारा नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
समापन समारोह में सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और मेहनत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मंगटू कश्यप, जिला मंत्री श्री रैतूराम बघेल, मटनार सरपंच श्री डोमूराम कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्री नरेश खपर्डे, श्री भीमलाल कश्यप, श्री साविन्द्र सेठिया, श्री मोती कश्यप, तरुण कश्यप, करण सेठिया सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Related Articles

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में नये भारत,समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
Jun 14, 2026
महापौर के फैसले से चरमराई पेयजल व्यवस्था,बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें राहगीर भी परेशान- राजेश चौधरी …
Jun 14, 2026
