Skip to content

दिनदहाड़े भाजपा नेता के पेट्रोल पंप से 2.10 लाख की चोरी

पूजा जायसवाल/ खरसिया। जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल भाजपा नेता के पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े करीब 2 लाख 10 हजार रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। घटना कल दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी सवार अज्ञात युवक वाहन खराब होने का बहाना बनाकर केबिन मैनेजर से बातचीत करता रहा और फिर उसे बाइक पर बैठाकर हाईवे की ओर ले गया। कुछ दूरी पर मैनेजर को उतारने के बाद आरोपी दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और केबिन में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गया।

पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद है। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं, वारदात के दौरान केबिन खाली छोड़ने की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।